Close Menu
    Teacher News
    • Home
    • Basic Shiksha news
    • Weather update
    • Sarkari yojana
    Teacher News
    Home»Basic Shiksha news»8वें वेतन आयोग की होने वाली है बड़ी बैठक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी
    Basic Shiksha news

    8वें वेतन आयोग की होने वाली है बड़ी बैठक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी

    adminBy adminNovember 17, 2026
    Facebook WhatsApp Telegram Twitter Threads

    8वें वेतन आयोग की होने वाली है बड़ी बैठक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी

    8th Pay Commission latest: आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया। इस दौरान वेतन आयोग ने अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक की है। हालांकि, अब भी कुछ संगठन वेतन आयोग के साथ बैठकर अपनी डिमांड रखना चाहते हैं। उदाहरण के लिए ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) ने वेतन आयोग की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई से रेलवे कर्मचारियों के अलग-अलग वर्गों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा के लिए दो अतिरिक्त दिन का समय मांगा है। वहीं, ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) की 18 नवंबर को आयोग के साथ बैठक होने वाली है। इस बैठक में डिफेंस के सिविलियन कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, भत्ते, बीमा और प्रमोशन से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।

    पत्र लिखकर मांगा समय

    ईटी की एक खबर के मुताबिक 12 नवंबर 2026 को लिखे एक पत्र में ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने 8वें वेतन आयोग से दो दिन का समय मांगा है। यह पहली बार नहीं है जब AIRF वेतन आयोग से मिलना चाहता है। इससे पहले भी यह संगठन वेतन आयोग के साथ बातचीत कर चुका है।

    इसमें आखिरी बातचीत 31 अक्टूबर को हुई थी और वेतन आयोग इस साल 10 अक्टूबर को अपना ज्ञापन भी सौंप चुका है। AIRF ने मेडिकल, ट्रैफिक विभाग, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और तकनीकी विभागों के सुपरवाइजरी स्टाफ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दो दिन का समय मांगा है।

    AIDEF ने क्या की मांग?

    वहीं, AIDEF 18 नवंबर को 8वें वेतन आयोग के सामने अपनी मांगें रखेगा। AIDEF ने 8वें वेतन आयोग के सामने कई बड़ी मांगें रखने की तैयारी की है। इनमें सबसे प्रमुख मांग न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर 69,000 रुपये करने की है। इसके लिए संगठन ने पांच यूनिट परिवार के आधार पर 3.83 फिटमेंट फैक्टर तय करने का प्रस्ताव रखा है।

    ये भी हैं डिमांड

    -30 साल की सेवा के दौरान कर्मचारियों को कम से कम पांच प्रमोशन या एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP) की मांग।

    जोखिम और कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए हर महीने 10,000 रुपये रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस।

    -कर्मचारियों के ग्रुप इंश्योरेंस की रकम बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा है।

    -ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवार को 2 करोड़ रुपये एक्स-ग्रेशिया यानी अनुग्रह राशि देने की मांग भी की जाएगी।

    -इसके साथ ही संगठन ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति का दायरा बढ़ाकर 100% करने की मांग रखी है।

    -NPS और UPS को वापस लेने तथा पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग

    -कम्यूटेड पेंशन की बहाली की अवधि मौजूदा 15 साल से घटाकर 12 साल करने और हर पांच साल में पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

    -कर्मचारियों को आधुनिक चिकित्सा और सर्जरी की सुविधाओं सहित कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की मांग भी एजेंडे में शामिल है।

    बता दें कि यह संगठन करीब 50 हजार सिविलियन डिफेंस कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है।

    8वें वेतन आयोग की होने वाली है बड़ी बैठक केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी
    Share. Facebook WhatsApp Telegram Twitter Threads

    Related Posts

    BEO Order 2026:जिले में 13 खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त ब्लॉक का प्रभार, आदेश जारी

    बीएसए का अनन्तिम ज्येष्ठता सूची 23 नवम्बर तक उपलब्ध कराने के संबंध में

    झांसा देकर शिक्षक ने छात्रा का किया शोषण

    Latest Updates

    BEO Order 2026:जिले में 13 खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त ब्लॉक का प्रभार, आदेश जारी

    November 22, 2026

    बीएसए का अनन्तिम ज्येष्ठता सूची 23 नवम्बर तक उपलब्ध कराने के संबंध में

    November 22, 2026

    Voter List में आपका नाम है या नहीं? आज ही करें जांच, जानें नाम जुड़वाने और सुधार की पूरी प्रक्रिया

    November 22, 2026

    चक्रवात की वजह से उत्तर प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा, सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप; अलर्ट जारी

    November 22, 2026

    झांसा देकर शिक्षक ने छात्रा का किया शोषण

    November 22, 2026

    School News: 22 नवंबर रविवार को खुलेंगे जिले के परिषदीय विद्यालय, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

    November 21, 2026
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Teacher News. All rights reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.