Close Menu
    Teacher News
    • Home
    • Basic Shiksha news
    • Weather update
    • Sarkari yojana
    Teacher News
    Home»Weather update»चक्रवात की वजह से उत्तर प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा, सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप; अलर्ट जारी
    Weather update

    चक्रवात की वजह से उत्तर प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा, सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप; अलर्ट जारी

    adminBy adminNovember 22, 2026
    Facebook WhatsApp Telegram Twitter Threads

    चक्रवात की वजह से उत्तर प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा, सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप; अलर्ट जारी

    यूपी में मौसम बदलने वाला है। चक्रवात अकवान के असर से रविवार को पूर्वांचल और दक्षिणी यूपी में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दाैरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पुरवा हवाएं चलने की भी संभावना है।हालांकि, सोमवार से मौसम फिर करवट लेगा। अगले तीन से चार दिनों में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री और दिन के पारे में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं। इससे ठंड बढ़ेगी। सुबह के समय कोहरे का असर भी बढ़ेगा। शनिवार को पूर्वी यूपी और मध्यांचल में 15 से 25 किमी रफ्तार वाली पुरवाई चली। ज्यादातर जिलों में अच्छी धूप खिली और तापमान में हल्की बढ़त दर्ज हुई।

    क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, चक्रवात और पुरवा हवाओं का असर 23 नवंबर से खत्म हो जाएगा। इसके बाद तराई समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। तापमान में गिरावट के साथ रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी

    शनिवार को 21.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बरेली में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हरदोई में सबसे ठंडी रात रही।

    राजधानी में सोमवार से गिरेगा पारा, बढ़ेगा कोहरा

    राजधानी में शनिवार को दिन में अच्छी धूप खिली और तेज रफ्तार पुरवाई चली। माैसम विभाग का कहना है लखनऊ में सोमवार से माैसम फिर करवट लेगा। हवा का रुख पछुआ होने के साथ ही पारा गिरेगा और सुबह के समय कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा।

    क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से शनिवार को लखनऊ में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली पुरवाई चली। रविवार को माैसम लगभग ऐसा ही रहने वाला है। 23 नवंबर से फिर तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

    शनिवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

    चक्रवात की वजह से उत्तर प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप; अलर्ट जारी
    Share. Facebook WhatsApp Telegram Twitter Threads

    Related Posts

    16 नवंबर का मौसम: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, बिहार-UP और दिल्ली में कोहरे का अलर्ट, दक्षिण भारत में भारी बारिश

    Cyclone Akwan: आ रहा है एक और भयंकर चक्रवात ‘अक्वान’, होगी मूसलाधार बारिश; कहां मचाएगा तबाही

    Latest Updates

    BEO Order 2026:जिले में 13 खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त ब्लॉक का प्रभार, आदेश जारी

    November 22, 2026

    बीएसए का अनन्तिम ज्येष्ठता सूची 23 नवम्बर तक उपलब्ध कराने के संबंध में

    November 22, 2026

    Voter List में आपका नाम है या नहीं? आज ही करें जांच, जानें नाम जुड़वाने और सुधार की पूरी प्रक्रिया

    November 22, 2026

    चक्रवात की वजह से उत्तर प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा, सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप; अलर्ट जारी

    November 22, 2026

    झांसा देकर शिक्षक ने छात्रा का किया शोषण

    November 22, 2026

    School News: 22 नवंबर रविवार को खुलेंगे जिले के परिषदीय विद्यालय, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

    November 21, 2026
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Teacher News. All rights reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.