Close Menu
    Teacher News
    • Home
    • Basic Shiksha news
    • Weather update
    • Sarkari yojana
    Teacher News
    Home»Weather update»Cyclone Akwan: आ रहा है एक और भयंकर चक्रवात ‘अक्वान’, होगी मूसलाधार बारिश; कहां मचाएगा तबाही
    Weather update

    Cyclone Akwan: आ रहा है एक और भयंकर चक्रवात ‘अक्वान’, होगी मूसलाधार बारिश; कहां मचाएगा तबाही

    adminBy adminNovember 15, 2026
    Facebook WhatsApp Telegram Twitter Threads

    Cyclone Akwan: आ रहा है एक और भयंकर चक्रवात ‘अक्वान’, होगी मूसलाधार बारिश; कहां मचाएगा तबाही

    एक महीने के अंदर ही तीसरे चक्रवात की भविष्यवाणी, ईरान ने रखा है नाम

    Cyclone Akwan: महीने भर के अंदर ही अब तीसरे चक्रवात का अलर्ट जारी कर दिया गाय है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र जल्द ही भयंकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने वाला है। इसके चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ में तब्दील होने के आासार है। मौसम विभाग ने रविवार सुबह जारी विशेष बुलेटिन में बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है

    IMD के मुताबिक यह आज सुबह 5:30 बजे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में केंद्रित था। यह अंडमान द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर से लगभग 700 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, तमिलनाडु के चेन्नई से 860 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से 1,040 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और ओडिशा के गोपालपुर से 1,160 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

    मंगलवार को आगे बढ़ेगा चक्रवात

    विभाग के अनुसार, गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने के बाद इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और कल बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी मध्य तथा उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से में चक्रवाती तूफान का रूप लेने की प्रबल संभावना है। इसके बाद 17 नवंबर को इसके बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है।

    ईरान ने रखा है नाम

    उत्तर हिंद महासागर में बनने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नामकरण की सूची में ईरान की ओर से सुझाए गए नाम के अनुसार इस तूफान का नाम ‘अक्वान’ रखा जाएगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक इस मौसमी प्रणाली की दिशा और गति पर लगातार नजर रख रहे हैं, ताकि इसके तट से टकराने के संभावित स्थान का पता लगाया जा सके।

    कब तट से टकरा सकता है तूफान

    निजी मौसम ब्लॉगर हेमचंदर ने कहा कि इस मौसमी प्रणाली के पश्चिम दिशा में बढ़कर उत्तरी तमिलनाडु और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर जाने का अनुमान है। इससे उत्तर-पूर्वी मानसून फिर सक्रिय हो सकता है और चेन्नई सहित आसपास के उत्तरी तथा उत्तरी तटीय जिलों में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने अनुमान जताया कि यह तूफान 19 नवंबर की रात या 20 नवंबर की सुबह एन्नोर और कुड्डालोर के बीच तट से टकरा सकता है।

    उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान यह मौसमी प्रणाली और मजबूत होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल सकती है। अगले 36 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ और अगले 48 घंटों में भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। अगले 24 से 36 घंटों तक इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और उसके बाद कल तथा परसों दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर ठहरने का अनुमान है। इसके बाद यह पश्चिम दिशा में मुड़कर उत्तरी तमिलनाडु और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ सकता है।

    कहां होगा लैंडफॉल

    हेमचंदर ने कहा, “इसके 19 नवंबर की रात या 20 नवंबर की सुबह भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में एन्नोर और कुड्डालोर के बीच तट से टकराने के आसार है।” उन्होंने कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में तट से टकराने के बावजूद इसके तेज हवाओं से विनाश करने के बजाय अधिक बारिश कराने वाला तूफान बनने का अनुमान है। इसके पीछे अनुकूल ग्रहीय तरंगों की स्थिति, समुद्र की सतह का अत्यधिक अनुकूल तापमान और हवा की गति तथा दिशा में बदलाव की अनुकूल परिस्थितियां बताई गई हैं। मौसम विभाग के सूत्रों ने कहा कि तूफान की दिशा और हवा का रुख ही इसके तट से टकराने के संभावित स्थान का निर्धारण करेंगे।

    15 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी मानसून की शुरुआत के बाद से बंगाल की खाड़ी में लगातार बनने वाला यह चौथा कम दबाव का क्षेत्र है। यह बंगाल की खाड़ी में लगातार बनने वाला तीसरा चक्रवाती तूफान भी होगा। इससे पहले भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराए थे लेकिन उनका तमिलनाडु के तट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। संभवतः पहली बार बंगाल की खाड़ी में लगातार चार मौसमी प्रणालियां बनी हैं। इनमें पहले कम दबाव के क्षेत्र को छोड़कर दूसरे और तीसरे सिस्टम भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गए थे। अब चौथे सिस्टम के भी पहले चक्रवाती तूफान और फिर भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। इस तरह लगातार तीसरा चक्रवाती तूफान बनने की स्थिति भी पहली बार देखने को मिल सकती है।

    Cyclone Akwan: आ रहा है एक और भयंकर चक्रवात 'अक्वान' होगी मूसलाधार बारिश; कहां मचाएगा तबाही
    Share. Facebook WhatsApp Telegram Twitter Threads

    Related Posts

    चक्रवात की वजह से उत्तर प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा, सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप; अलर्ट जारी

    16 नवंबर का मौसम: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, बिहार-UP और दिल्ली में कोहरे का अलर्ट, दक्षिण भारत में भारी बारिश

    Latest Updates

    BEO Order 2026:जिले में 13 खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त ब्लॉक का प्रभार, आदेश जारी

    November 22, 2026

    बीएसए का अनन्तिम ज्येष्ठता सूची 23 नवम्बर तक उपलब्ध कराने के संबंध में

    November 22, 2026

    Voter List में आपका नाम है या नहीं? आज ही करें जांच, जानें नाम जुड़वाने और सुधार की पूरी प्रक्रिया

    November 22, 2026

    चक्रवात की वजह से उत्तर प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा, सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप; अलर्ट जारी

    November 22, 2026

    झांसा देकर शिक्षक ने छात्रा का किया शोषण

    November 22, 2026

    School News: 22 नवंबर रविवार को खुलेंगे जिले के परिषदीय विद्यालय, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

    November 21, 2026
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Teacher News. All rights reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.