Census 2027: जनगणना ड्यूटी वाले शिक्षक पहले पढ़ाएंगे कक्षा, फिर करेंगे स्वगणना का कार्य, डीआईओएस ने जारी किया आदेश
Census 2027 Teacher Duty News: जनगणना 2027 के तहत स्वगणना अभियान में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। अब जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षक-शिक्षिकाओं को पहले विद्यालय में अपने विषय की कक्षाएं संचालित करनी होंगी। इसके बाद उन्हें स्वगणना कार्य के लिए फील्ड विजिट पर भेजा जाएगा।
डीआईओएस संतोष कुमार राय ने सोमवार को जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देशित किया है।
कक्षाएं लेने के बाद स्वगणना कार्य करेंगे शिक्षक
डीआईओएस की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं तथा विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों को ध्यान में रखते हुए शिक्षण कार्य को प्राथमिकता दी जाए।
जनगणना ड्यूटी वाले शिक्षक पहले पढ़ाएंगे कक्षा, फिर करेंगे स्वगणना का कार्य
प्रयागराज में डीआईओएस ने जारी किए निर्देश, शिक्षण कार्य प्रभावित न होने देने पर जोर
Census 2027 Teacher Duty News: जनगणना 2027 के तहत स्वगणना अभियान में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। अब जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षक-शिक्षिकाओं को पहले विद्यालय में अपने विषय की कक्षाएं संचालित करनी होंगी। इसके बाद उन्हें स्वगणना कार्य के लिए फील्ड विजिट पर भेजा जाएगा।
डीआईओएस संतोष कुमार राय ने सोमवार को जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देशित किया है।
कक्षाएं लेने के बाद स्वगणना कार्य करेंगे शिक्षक
डीआईओएस की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं तथा विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों को ध्यान में रखते हुए शिक्षण कार्य को प्राथमिकता दी जाए।
जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी जनगणना 2027 के स्वगणना अभियान में लगाई गई है, उनसे पहले विद्यालय में उनके विषय की निर्धारित कक्षाएं संचालित कराई जाएं। कक्षाएं पूरी होने के बाद उन्हें फील्ड विजिट के लिए मुक्त किया जाए, ताकि वे स्वगणना अभियान में सक्रिय योगदान दे सकें।
प्रधानाचार्यों को समय-सारिणी में बदलाव के निर्देश
आदेश में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जनगणना कार्य और शिक्षण व्यवस्था के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए आवश्यकतानुसार शिक्षकों की समय-सारिणी में परिवर्तन किया जाए।
महत्वपूर्ण निर्देश: पहले विद्यालय में निर्धारित विषय की कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी। इसके बाद शिक्षकों को स्वगणना कार्य के लिए फील्ड विजिट पर भेजा जाएगा।
इसका उद्देश्य यह है कि जनगणना का कार्य भी प्रभावित न हो और विद्यालयों में नियमित पढ़ाई भी जारी रहे। खासकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की पढ़ाई पर इसका प्रतिकूल असर न पड़े।
शिक्षकों की ड्यूटी से प्रभावित हो रही थी पढ़ाई
गौरतलब है कि जिले के कई माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगा दी गई है। कुछ विद्यालयों में लगभग सभी शिक्षकों को इस कार्य में लगाए जाने से पठन-पाठन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी।
इसी समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद डीआईओएस ने संज्ञान लिया और विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्देश जारी किया।
30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना की प्रक्रिया
जनगणना 2027 के तहत प्रयागराज जिले में 16 नवंबर से स्वगणना अभियान शुरू हो चुका है। इसके पहले दिन फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल और कोरांव के विधायक राजमणि कोल ने अपने परिवार सहित स्वगणना कर लोगों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
स्वगणना के लिए नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
स्वगणना पूरी होने के बाद मिलने वाली संदर्भ संख्या (SE ID) को सुरक्षित रखना होगा। घर-घर गणना के दौरान प्रगणक को यह संख्या उपलब्ध करानी होगी।
शिक्षकों के लिए क्या है महत्वपूर्ण?
डीआईओएस के निर्देश का मुख्य उद्देश्य स्पष्ट है कि जनगणना की जिम्मेदारी निभाने के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसलिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कक्षाओं और स्वगणना कार्य के बीच उचित तालमेल बनाकर व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
Census 2027 Teacher Duty, UP Teacher News, DIOS Order Prayagraj, Self Enumeration 2026, जनगणना 2027, शिक्षक जनगणना ड्यूटी, प्रयागराज शिक्षक न्यूज़, स्वगणना अभियान 2026