Close Menu
    Teacher News
    • Home
    • Basic Shiksha news
    • Weather update
    • Sarkari yojana
    Teacher News
    Home»Basic Shiksha news»पांच विद्यालयों में मिलीं खामियां, प्रधानाध्यापकों को नोटिस के निर्देश
    Basic Shiksha news

    पांच विद्यालयों में मिलीं खामियां, प्रधानाध्यापकों को नोटिस के निर्देश

    adminBy adminNovember 15, 2026
    Facebook WhatsApp Telegram Twitter Threads

    पांच विद्यालयों में मिलीं खामियां, प्रधानाध्यापकों को नोटिस के निर्देश

    एटा। जिले में परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेंद्र प्रसाद और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनुपम अवस्थी ने शीतलपुर और निधौली कलां विकासखंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच विद्यालयों में विभिन्न खामियां मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। संबंधित प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और कमियां दूर कराने के निर्देश दिए गए।
    निरीक्षण के दौरान ब्लॉक शीतलपुर के कंपोजिट विद्यालय बहादुरगढ़ में विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम मिली। इस पर सीडीओ राजेंद्र प्रसाद ने नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर का निरीक्षण किया गया। यहां विद्यालय परिसर और शौचालय में गंदगी मिली। वहीं, प्रतिदिन सुबह भरी जाने वाली सूचना पट्टिका भी खाली पाई गई। इस पर अधिकारियों ने संबंधित प्रधानाध्यापक से जवाब तलब करने के निर्देश दिए।
    इसके बाद निधौली कलां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजौरी का निरीक्षण किया गया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। अधिकारियों ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने बालिकाओं की सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके साथ ही छात्राओं से बातचीत कर उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी ली। सीडीओ और बीएसए ने बालिकाओं को पढ़ाया भी।
    वहीं, प्राथमिक विद्यालय नगला किसी में निरीक्षण के दौरान सबसे अधिक खामियां मिलीं। परिसर में गंदगी और मलबा पड़ा था। फर्श टूटा हुआ था और शौचालय भी गंदे व जर्जर हालत में मिले। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में मरम्मत और साफ-सफाई समेत सभी कमियों को 15 दिन के भीतर दूर कराने की हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों की व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    शनिवार को बेसिक के पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इसमें कमियां पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। – राजेंद्र प्रसाद, सीडीओ
    पांच विद्यालयों में मिलीं खामियां प्रधानाध्यापकों को नोटिस के निर्देश
    Share. Facebook WhatsApp Telegram Twitter Threads

    Related Posts

    झांसा देकर शिक्षक ने छात्रा का किया शोषण

    School News: 22 नवंबर रविवार को खुलेंगे जिले के परिषदीय विद्यालय, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

    जनगणना 2027 को लेकर प्रतापगढ़ में BEO को निर्देश, 21 और 22 नवंबर को विकासखंड में रहना होगा उपस्थित

    Latest Updates

    चक्रवात की वजह से उत्तर प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा, सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप; अलर्ट जारी

    November 22, 2026

    झांसा देकर शिक्षक ने छात्रा का किया शोषण

    November 22, 2026

    School News: 22 नवंबर रविवार को खुलेंगे जिले के परिषदीय विद्यालय, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

    November 21, 2026

    जनगणना 2027 को लेकर प्रतापगढ़ में BEO को निर्देश, 21 और 22 नवंबर को विकासखंड में रहना होगा उपस्थित

    November 21, 2026

    सर्विस बुक में संशोधन के संबंध में

    November 21, 2026

    5वें और 6वें वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ी दर का लाभ

    November 21, 2026
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Teacher News. All rights reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.