Close Menu
    Teacher News
    • Home
    • Basic Shiksha news
    • Weather update
    • Sarkari yojana
    Teacher News
    Home»Basic Shiksha news»जनगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को बड़ी राहत, वेतन कटौती पर रोक
    Basic Shiksha news

    जनगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को बड़ी राहत, वेतन कटौती पर रोक

    adminBy adminNovember 18, 2026
    Facebook WhatsApp Telegram Twitter Threads

    जनगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को बड़ी राहत, वेतन कटौती पर रोक

    शाहजहांपुर: जनगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को बड़ी राहत, वेतन कटौती पर रोक

    शाहजहांपुर। जनगणना-2027 और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों को शाहजहांपुर जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि इन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यों में लगे कर्मचारियों को उनकी मूल तैनाती स्थल (जैसे विद्यालय) पर उपस्थित रहने के लिए अनावश्यक रूप से बाध्य न किया जाए।

    जिलाधिकारी कार्यालय से 17 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, जनगणना का कार्य 16 नवंबर 2026 से 9 जनवरी 2027 तक तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 17 नवंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक संचालित किया जा रहा है।

    इन कार्यों में लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मुख्य सेविकाएं, ग्राम सचिव, नलकूप चालक, पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवक सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रगणक, सुपरवाइजर और बीएलओ आदि के रूप में लगाया गया है।

    वेतन रोकने और प्रतिकूल कार्रवाई पर रोक

    जिलाधिकारी ने कहा है कि इन कर्मचारियों को अपने विभागीय तैनाती स्थल पर उपस्थित रहने के लिए बाध्य किए जाने और वेतन कटौती जैसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। ऐसी स्थिति को उचित नहीं माना गया है।

    उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस अवधि में किसी भी कार्मिक के विरुद्ध वेतन आहरण में रोक, प्रतिकूल प्रविष्टि अथवा अन्य किसी प्रकार की प्रतिकूल कार्रवाई न की जाए।

    अधिकारियों को सहयोग करने के निर्देश

    जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे कर्मचारियों को पूरा सहयोग प्रदान करें।

    साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कर्मचारी निर्धारित समयावधि में अपने सौंपे गए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक और सुचारु रूप से निर्वहन कर सकें।

    जनगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को बड़ी राहत वेतन कटौती पर रोक
    Share. Facebook WhatsApp Telegram Twitter Threads

    Related Posts

    BEO Order 2026:जिले में 13 खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त ब्लॉक का प्रभार, आदेश जारी

    बीएसए का अनन्तिम ज्येष्ठता सूची 23 नवम्बर तक उपलब्ध कराने के संबंध में

    झांसा देकर शिक्षक ने छात्रा का किया शोषण

    Latest Updates

    BEO Order 2026:जिले में 13 खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त ब्लॉक का प्रभार, आदेश जारी

    November 22, 2026

    बीएसए का अनन्तिम ज्येष्ठता सूची 23 नवम्बर तक उपलब्ध कराने के संबंध में

    November 22, 2026

    Voter List में आपका नाम है या नहीं? आज ही करें जांच, जानें नाम जुड़वाने और सुधार की पूरी प्रक्रिया

    November 22, 2026

    चक्रवात की वजह से उत्तर प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा, सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप; अलर्ट जारी

    November 22, 2026

    झांसा देकर शिक्षक ने छात्रा का किया शोषण

    November 22, 2026

    School News: 22 नवंबर रविवार को खुलेंगे जिले के परिषदीय विद्यालय, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

    November 21, 2026
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Teacher News. All rights reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.