मरम्मत कार्य में अनियमितता पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
बस्ती के कंपोजिट विद्यालय खड़वा कुंवर में मरम्मत कार्य और अन्य व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर बीएसए अनूप कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीराम को निलंबित कर दिया है।
जांच में एमडीएम पंजिका में 49 बच्चों की उपस्थिति के मुकाबले मौके पर केवल 26 बच्चे मिले। वहीं, 6.93 लाख रुपये की मरम्मत धनराशि खर्च होने के बावजूद विद्यालय का भवन जर्जर मिला। इसके अलावा वित्तीय अभिलेखों में कमी और स्मार्ट क्लास का संचालन नहीं होने की बात भी सामने आई।निलंबन अवधि में उन्हें प्राथमिक विद्यालय गौरा गोसाईं से संबद्ध किया गया है। मामले की विभागीय जांच बीईओ हर्रैया को सौंपी गई है।
