दिनांक 16 नवंबर 2026 को ‘छठ पूजा’ के पावन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के संबंध में।
उत्तर प्रदेश में छठ पूजा के पावन पर्व पर 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में शाहजहांपुर के भाजपा कार्यकर्ता शुभम मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर प्रदेश में छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में क्या कहा गया?
मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में शुभम मौर्य ने कहा है कि छठ पूजा उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु विशेष रूप से माताएं और बहनें कठिन निर्जला व्रत रखती हैं।
छठ महापर्व के दौरान शाम को अस्ताचलगामी सूर्य और अगले दिन सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके लिए श्रद्धालुओं को नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के किनारे पहुंचना पड़ता है।
पत्र में कहा गया है कि इस दौरान सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को पूजा-अर्चना एवं पारिवारिक परंपराओं के निर्वहन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
दिल्ली, बिहार और झारखंड का भी दिया गया हवाला
पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार के साथ बिहार और झारखंड सरकारों ने भी 16 नवंबर 2026 को छठ पूजा के अवसर पर अवकाश घोषित किया है।
इसी आधार पर उत्तर प्रदेश में भी छठ पूजा के महत्व को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई है।
16 नवंबर को छुट्टी होगी या नहीं?
फिलहाल सामने आए पत्र में मुख्यमंत्री से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया गया है। यह पत्र 12 नवंबर 2026 को लिखा गया है। इसे उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी आधिकारिक अवकाश आदेश नहीं माना जाना चाहिए।
School holidays: प्राप्त सूचना के अनुसार कल इन जनपदों में रहेगा अवकाश देखें आदेश दिनांक 16/11/2026
