Special TET : विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) की प्रोविजनल उत्तरकुंजी बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई है।
आयोग की ओर से यह लिखित परीक्षा तीन नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों में दो पालियों में कराई गई थी। परीक्षा में कुल 93,681 शिक्षक शामिल हुए थे।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रश्नगत परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थी आयोग के पोर्टल पर प्रदर्शित ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर लॉगिन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी लॉगिन करने के बाद
अनुक्रमांक व जन्मतिथि से लॉगिन कर अभ्यर्थी कर सकेंगे उत्तर का मिलान
मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी के अनुसार अपने प्रश्नों एवं उत्तर विकल्पों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी के किसी उत्तर पर कोई विधिक या तथ्यात्मक आपत्ति है, तो वे पांच नवंबर से 12 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरकुंजी पर प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। आपत्ति दर्ज कराने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
➡️स्पेशल टेट उत्तर कुंजी जारी: SPECIAL TET (03/2026) Question Challenge Process, वेबसाइट लिंक 👇
➡️स्पेशल यूपी टेट उत्तर कुंजी जारी
➡️*12 नवम्बर तक,100₹ शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं*
वेबसाइट लिंक 👇
