UPESSC Special TET Result 2026 घोषित: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक का रिजल्ट जारी, यहाँ से तुरंत चेक करें अपना परिणाम
UPESSC SPECIAL TET RESULT 2026
स्पेशल टीईटी का परिणाम घोषित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परिषदीय शिक्षकों एवं स्पेशल एजुकेटर्स के लिए आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर का रिजल्ट
प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) की परीक्षा में शामिल कुल 50,666 अभ्यर्थियों में से 15,159 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस स्तर का परीक्षा परिणाम 29.92 प्रतिशत रहा।
वहीं उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल 43,015 अभ्यर्थियों में से 23,743 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। उच्च प्राथमिक स्तर का उत्तीर्ण प्रतिशत 55.19 प्रतिशत रहा।
SPECIAL TET RESULT 2026
| विवरण | प्राथमिक | उच्च प्राथमिक |
|---|---|---|
| परीक्षा में शामिल | 50,666 | 43,015 |
| सफल अभ्यर्थी | 15,159 | 23,743 |
| सफलता प्रतिशत | 29.92% | 55.19% |
प्रमाणपत्र भी हुआ जारी
आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार सफल अभ्यर्थियों का प्रमाणपत्र निर्गत कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
SPECIAL TET RESULT 2026
अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👉 प्राथमिक स्तर SPECIAL TET RESULT देखें
👉 उच्च प्राथमिक स्तर SPECIAL TET RESULT देखें
दोनों लिंक आयोग के दिए गए एक ही रिजल्ट लॉगिन पेज पर ले जाएंगे।
नोट: रिजल्ट देखने के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
