क्या सच्चाई है? :- विभागीय टेट मात्र नौकरी बचाने के लिए था । ना कि प्रमोशन के लिए ।
इसमें स्पष्ट है कि विभागीय टेट मात्र नियुक्ति बचाने के लिए मान्य है ।
प्राथमिक के शिक्षकों को केवल प्राथमिक का फॉर्म भरने की अनुमति है ।
उच्च प्राथमिक के शिक्षकों को केवल उच्च प्राथमिक का फार्म भरने की अनुमति है ।
अगर पदोन्नति में विभागीय टेट को कंसीडर किया गया , तो प्राथमिक हेड के अधिकारों का हनन होगा , क्योंकि वो तो उच्च प्राथमिक का विभागीय टेट दे ही नहीं सकते थे । जबकि उच्च प्राथमिक के सहायक अध्यापकों ने उच्च प्राथमिक का टेट दिया है , तो वे इसके आधार पर प्रमोशन की मांग करेंगे । जबकि दोनों समान पद हैं ।
अतः स्पष्ट है कि विभागीय टेट मात्र नौकरी बचाने के लिए था । ना कि प्रमोशन के लिए ।

